फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

नहीं जमा हुआ 92 लाख का बिल, फिर जिला पंचायत मॉल का कटा बिजली कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नहीं जमा हुआ 92 लाख का बिल, फिर जिला पंचायत मॉल का कटा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत के मॉल का बिजली बिल जमा न होने पर एक बार फिर से कनेक्शन काट दिया गया है। पिछले करीब दो माह में यह दूसरी बार है जब मॉल का कनेक्शन काटा गया है। मॉल में बिजली सप्लाई न होने के कारण करीब 20 परिवार के 100 लोगों को पेयजल के साथ ही रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है।
जिला पंचायत ने करीब चार वर्ष पूर्व मॉल का निर्माण कराया था। मॉल निर्माण के समय आवासीय फ्लैट, दुकान व व्यावसायिक क्षेत्र रखा गया है। मॉल में बिजली सप्लाई के लिए 1800 किलोवाट का कनेक्शन जिपं ने लिया था। इसके लिए बिजली निगम के ठेकेदार ने भूड़ चौराहा स्थित ट्रांसमिशन केंद्र से अंडरग्राउंड लाइन बिछाई थी। कनेक्शन लेने के बाद से बिजली का बिल जमा नहीं किया गया। जिसके चलते अब जिला पंचायत पर करीब 92 लाख रुपये का बिल बकाया हो गया है। बकाया बिल की धनराशि अधिक होने पर बिजली निगम की टीम ने मॉल का कनेक्शन काट दिया। इससे पहले नवंबर माह की शुरुआत में भी बिजली का कनेक्शन काटा गया था, लेकिन अधिकारियों ने वार्ता करते हुए बिल जमा कराने की बात कहने पर बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया था। तय समय में बिल का भुगतान न होने की स्थिति में अब फिर से बिजली निगम की टीम ने मॉल का कनेक्शन काट दिया है। जिससे लोगों को पीने और दैनिक कार्यों के लिए पानी भी नहीं मिला। जिला पंचायत मॉल के 1800 किलोवाट के कनेक्शन का फिक्सड चार्ज सात लाख रुपये प्रतिमाह है। जबकि आवासों में रहने वाले लोगों को पजेशन न मिलने के कारण उनसे वसूली नहीं हो पा रही है। ऐसे में जिला पंचायत मॉल बनाने के बाद से प्रतिमाह सात लाख रुपये का बिजली बिल फिजूल में दे रही है।
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया का कहना है कि पूर्व में भी मॉल का कनेक्शन काटा गया था, तब अधिकारियों को सिक्योरिटी की राशि से बिल का भुगतान करने के लिए कहा था, लेकिन अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया है। बार-बार कनेक्शन काटकर लोगों को परेशान किया जा रहा है, यह पूरी तरह से गलत है। मॉल में रहने वाले लोगों को व्यक्तिगत कनेक्शन जारी करने के लिए भी कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed