फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सर्द हवाओं से छूटी कंपकंपी, पारा रहा छह डिग्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सर्द हवाओं से छूटी कंपकंपी, पारा रहा छह डिग्री
विज्ञापन

बुलंदशहर। पहाड़ों से चल रही शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लगातार चल रही ठंडी हवा से रविवार को भी कंपकंपी छूटी रही। ऐसे में धूप अच्छी लगी। सूरज के तेवर नरम रहे तो धूप की तासीर भी कम रही। लोगों ने दोपहर गुनगुनी धूप में बिताई।
रविवार को बुलंदशहर में अधिकतम तापमान कम होकर 18 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही और आर्द्रता 73 फीसदी रही। इससे ठिठुरन बढ़ गई। सुबह के समय हल्का कोहरा भी रहा, लेकिन धूप निकलने पर जल्द ही छंट गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि आगामी दिनों में और शीतलहर बढने की संभावना है। रात को ओस पडने से तापमान कम हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 6 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा रहेगा। सुबह-शाम की ठंड अधिक रहेगी, जबकि दिन में सूर्यदेव के निकलने से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

मौसम के बदलते ही लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी चिकित्सालयों से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की लाइन लग रही है। इन दिनों सर्वाधिक भीड़ बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन कक्ष के बाहर देखने को मिल रही है। ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित है। चिकित्सकों के अनुसार, सर्दी के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता सामान्य दिनों से कम हो जाती है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र कुमार ने बताया कि आम मौसम की अपेक्षा ठंड में कमरे के तापमान पर अधिक ध्यान दें। ठंड में बच्चों को अधिक गर्म कमरे में न रखें। कमरे का तापमान सामान्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ का कहना है कि मौसम में हुए बदलाव की वजह से अस्पतालों में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लोग सर्दियों में लापरवाही न बरतें और गर्म कपड़े पहनें। कोई भी बीमारी होने पर पंजीकृत चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही दवा का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed