फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

लखनऊ में बुलंदशहर के जैविक खाद्य पदार्थों ने मचाई धूम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
लखनऊ में बुलंदशहर के जैविक खाद्य पदार्थों ने मचाई धूम
विज्ञापन

बुलंदशहर। लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेलीबाग में चार दिवसीय एग्रोविजन मेला लगा। मेले में बुलंदशहर के जैविक खाद्य पदार्थों की धूम रही। यहां पर जैविक गुड़, चावल, दाल, आटा और सरसों का तेल आदि की काफी डिमांड रही। मेले में गंगा किनारे जैविक खेती करने वाले किसानों ने जैविक खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए।
केंद्र व प्रदेश सरकार की पहल पर जिले में गंगा किनारे वाले 39 गांवों में पिछले तीन साल से जैविक खेती कराई जा रही है। इससे 1500 से अधिक किसान जुड़े हैं और 1050 हेक्टेयर से अधिक भूमि में जैविक खेती के माध्यम से गेहूं, धान, मक्का, ईंख, दाल, बाजरा, सरसों, जैविक हल्दी और जैविक काले गेहूं की खेती की जा रही है। इन किसानों की ओर से अपनी जैविक फसलों के उत्पाद बनाकर बेचे जा रहे हैं, जिससे वह अच्छी आमदनी भी पा रहे हैं। लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेलीबाग में चार दिवसीय एग्रोविजन मेले में भी इस क्षेत्र के किसानों ने भागीदारी की। जहां पर उन्होंने जैविक मूंग की दाल, जैविक बासमती चावल, जैविक चना और बेसन, जैविक गुड़, जैविक हल्दी, जैविक पीली सरसों व काली सरसों का तेल और जैविक काले गेहूं के आटे की स्टॉल लगाई। किसानों ने बताया कि यहां पर हमारी ओर से लगाई गई स्टॉल पर जैविक खाद्य पदार्थों की काफी मांग रही।
विज्ञापन

अधिकारी डास्प का कहना है कि लखनऊ में लगे चार दिवसीय एग्रोविजन मेले में जिले के जैविक खेती करने वाले किसानों ने अपने जैविक खाद्य पदार्थों की स्टाल लगाई। जहां पर उन्होंने अपने द्वारा तैयार किए गए जैविक उत्पाद बेचकर अच्छी आमदनी पाई है। इस मेले में जिले के जैविक खाद्य पदार्थों की मांग अधिक होने के कारण पूर्ति भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed