फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

लखनऊ से बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे उपनिदेशक प्रविक्षा अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बाल संप्रेक्षण गृह आई लखनऊ की टीम
विज्ञापन

बुलंदशहर। बाल संप्रेक्षण गृह में गत छह सितंबर की दोपहर किशोर द्वारा शौचालय में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मंगलवार की देर रात लखनऊ से एक टीम पहुंची और प्रबंधन, पुलिस और एक दर्जन किशोर से देर रात तक पूछताछ की। सुबह उपनिदेशक के नेतृत्व में टीम वीडियोग्राफी बयान दर्ज कर ले गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी और जिला प्रोवेशन अधिकारी को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में 90 किशोर मिले, जबकि क्षमता 50 की है, इस पर उपनिदेशक ने नाराजगी जताई।
विभागीय कार्रवाई के भय से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मंगलवार की देर शाम महिला कल्याण निदेशालय के उपमुख्य प्रवेक्षा अधिकारी बीएस निरंजन राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे और घटना का जायजा लिया। संप्रेक्षण गृह में तैनात स्टॉफ से पूछताछ की, इस मामले जिला प्रशासन ने क्या कार्रवाई की इसकी भी जानकारी ली। क्या व्यवस्थाएं है और क्या अव्यवस्था इसकी वीडियोग्राफी बनाई गई है। करीब 12 किशोर से बीएस निरंजन ने अकेले में पूछताछ की और उनके बयान की वीडियोग्राफी कराई। रात करीब दो बजे तक पूछताछ और जांच चलती रही। जांच के दौरान
विज्ञापन

कोट =
बाल संप्रेक्षण गृह में निदेशालय की टीम ने मंगलवार की देर रात पहुंचकर जांच की है। जांच रिपोर्ट तीन दिन बाद भेजने की बात कही गई है। संप्रेक्षण गृह में क्षमता और किशोर को लेकर भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नागेंद्र पाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed