फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कार शोरूम की गूगल माय बिजनेस पेड लिस्टिंग हैक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कार शोरूम की गूगल माय बिजनेस पेड लिस्टिंग हैक
विज्ञापन

बुलंदशहर। अवैध कारोबार फैलाने के लिए शातिरों ने अधिकृत कार डीलर के गूगल माय बिजनेस पेड लिस्टिंग को हैक कर लिया। आरोपियों ने आनलाइन हेराफेरी कर अधिकृत डीलर के स्थान पर अपना पता दर्ज करवा दिया। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है।

शिकारपुर बाईपास रोड स्थित सनराइज ऑटोमोबाइल्स शोरूम के मालिक विनीत चड्ढा ने कोतवाली देहात में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका एक शोरूम दिल्ली रोड पर भी है। जिसका पीड़ित ने गूगल माय बिजनेस पेड लिस्टिंग कराया हुआ है। इसके माध्यम से ग्राहक अथवा उपभोक्ता गूगल पर मारुति का अधिकृत डीलर खोज लेते हैं। आरोप है कि कुछ शातिरों ने शोरूम की पेड लिस्टिंग को हैक कर इसमें शोरूम का स्थान बदल दिया। गूगल के माध्यम से जब अधिकृत डीलर को ईमेल भेजी गई तब पोल खुली। मामला सामने आने पर जांच कराई गई तो शिवम सैनी, सुशील शर्मा और हिमांशु दत्त निवासीगण कोतवाली देहात के नाम प्रकाश में आए। पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली देहात प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि तीन के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच साइबर सेल को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed