फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

थाना समाधान दिवस में शिकायतें आईं 67, निस्तारण 45 का

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में दिशा निर्देश देते हुए आईजी प्रवीण कुमार। - फोटो : BULANDSHAHR
थाना समाधान दिवस में शिकायतें आईं 67, निस्तारण 45 का
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे आईजी जोन प्रवीण कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पूर्व में जारी निर्देश का पालन नहीं करने पर कोतवाली प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। कुल छह फरियादियों की शिकायत सुनकर पांच का मौके पर ही निस्तारण कराया। जनपद में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 67 शिकायतें आईं। जिसमें से 45 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं, अन्य शिकायतें संबंधित अफसरों को जांच के लिए दे दी गईं। औलेढ़ा में शराब पीने से हुई मौत के मामले में आईजी ने अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया।
करनुपरी मोहल्ला निवासी पायल ने पति पर मारपीट का आरोप लगा आईजी से शिकायत की। इस पर पति को मौके पर बुलाकर कड़ी चेतावनी देकर दोनों में समझौता कराया। वहीं, गांव औलेढ़ा में पिछले दिनों शराब पीने से हुई मौत के मामले में जानकारी लेते हुए आईजी ने आरोपियों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब किया। साथ ही पुलिस टीम को चेतावनी दी कि किसी भी हाल में अवैध शराब की बिक्री होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकारपुर में डीएम व एसएसपी ने लोगों की समस्याओं को सुना कुल तीन लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इसमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीएम विनीत उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका के ईओ राजीव कुमार से नगर की सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए कर्मचारियों की स्थिति और सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गौशाला का निरीक्षण करने के निर्देश एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय को दिए। इस दौरान सीओ जितेंद्र कुमार रस्तोगी, एसआई सुनील कुमार गौतम, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उपस्थित रहे। डिबाई में कुल सात लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कर्राई। एसडीएम मोनिका सिंह व सीओ वंदना शर्मा ने दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक सुभाष सिंह सहित राजस्व टीम के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed