फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

मोहल्ला पीरखां में पावर कारपोरेशन की टीम पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
मोहल्ला पीरखां में पावर कारपोरेशन की टीम पर हमला
विज्ञापन

गुलावठी। मोहल्ला पीरखां में बिजली चोरी पकड़ने पर लोगों ने पावर कारपोरेशन की टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जेई का सरकारी मोबाइल भी छीन लिया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता संगम चौरसिया ने बताया कि वह संविदा कर्मियों धर्मेंद्र, राजकुमार, प्रमोद, पवन व यतेंद्र के साथ विद्युत चोरी रोको अभियान के तहत मोहल्ला पीरखां के एक आवासीय परिसर में पहुंचे। यहां एक व्यक्ति अवैध रूप से तार जोड़कर विद्युत चोरी कर रहा था। उन्होंने विद्युत चोरी की वीडियो बनानी शुरू की तो तीन लोगों ने विद्युतकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनके सरकारी व निजी मोबाइल भी हुए छीन लिए। उनकी सूचना पर पुलिस को आता देख सभी भाग गए। पुलिस ने जेई की तहरीर पर मोहम्मद आसिफ,, मोहम्मद तनजीम, व मोहम्मद अजीम के खिलाफ विद्युत चोरी, मारपीट, अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी व लूट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed