फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

500 में 500 अंक पाकर छह बेटियों ने रचा कीर्तिमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट निकलने के बाद डीपीएस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते छात्र-छात्रा? - फोटो : BULANDSHAHR
500 में 500 अंक पाकर छह बेटियों ने रचा कीर्तिमान
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। सभी स्कूलों ने अपना रिजल्ट शत प्रतिशत रहने का दावा किया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद स्कूलों में छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। डीपीएस के छह छात्रों को सभी विषयों में शत प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं, विद्याज्ञान सिकंदराबाद की एक छात्रा ने भी 500 में से 500 अंक हासिल कर जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा निरस्त होने के कारण सीबीएसई द्वारा टॉपर छात्रों की कोई सूची जारी नहीं की है। परीक्षा में 6554 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सभी छात्र पास हुए हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना काल में 10वीं और 12वीं कक्षाआें की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। 12वीं कक्षा के छात्रों को कक्षा 10वीं का पिछले तीन वर्षों का बेस्ट रिजल्ट और कक्षा 11वीं के वार्षिक एवं अर्द्धवार्षिक के अलावा 12वीं के प्री-बोर्ड एवं साप्ताहिक परीक्षाओं के आधार पर अंक दिए गए हैं। शुक्रवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम नगर स्थित डीपीएस की छात्रा कृति भारद्वाज व हर्षिता ने विज्ञान वर्ग, पर्व बंसल ने वाणिज्य वर्ग, वंशिका सिंहल, भव्या अग्रवाल और अक्षति ने कला वर्ग में सभी विषयों में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। जबकि सिकंदराबाद के विद्याज्ञान स्कूल की छात्रा अनसुईया ने मानविकी वर्ग सभी विषयों में शत प्रतिशत अंक यानी 500 में से 500 प्राप्त कर जिले में अव्वल स्थान हासिल किया है। आजाद स्कूल की छात्रा वंशिका सिरोही ने 495 अंकों के साथ 99 प्रतिशत हासिल किया है। इसके अलावा रैनेसा स्कूल की छात्रा खुशी तेवतिया व अंशिता अग्रवाल 490 अंकों मिले हैं। संतोष इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा साक्षी बंसल ने 97.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्रों ने स्कूलों में जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सीबीएसई : जिले में 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है और सभी परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। डीपीएस के छह बच्चों को सभी विषयों में शत प्रतिशत अंक मिले हैं। विद्याज्ञान सिकंदराबाद की एक छात्रा ने भी 500 में से 500 अंक हासिल किया है। इस बार बोर्ड ने टॉपर छात्रों की सूची जारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed