फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आंगनबाड़ी के लाभार्थियों को तीन माह का राशन एक साथ मिलेगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
आंगनबाड़ी के लाभार्थियों को तीन माह का राशन एक साथ मिलेगा
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पैकेट तैयार कर आंगनबाड़ी केंद्राें पर पंजीकृत लाभार्थियों को दिए जाने वाला राशन अब सीधे कोटे की दुकान से ही मिलेगा। अप्रैल, मई और जून माह का राशन एक साथ देने की तैयारी की गई है। शासन स्तर से हुए इस बदलाव से कहीं न कहीं कोटेदारों की मुश्किलें भी बढ़ेंगी।
अभी तक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कोटे से राशन लाकर उसके पैकेट तैयार कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर कार्यकर्ताओं के समक्ष पंजीकृत लाभार्थियों को वितरण करती थीं। लेकिन इस बार व्यवस्था में बदलाव करते हुए अप्रैल, मई और जून का राशन लाभार्थियों को सीधे कोटे की दुकान से देने की तैयारी की गई है। हालांकि वितरण की तारीख अभी तय नहीं हो सकी है। कोटे की दुकानों पर वितरण के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगी और रजिस्टर पर लाभार्थी के हस्ताक्षर भी कराएंगी। इससे पहले वह लाभार्थी को मिलने वाले राशन के लिए टोकन भी जारी करेंगी। बाल विकास पुष्टाहार विभाग का दावा है कि लाभार्थियों को फरवरी माह तक का राशन वितरित किया जा चुका है। अब शासन की नई व्यवस्था के तहत लाभार्थियों को तीन माह का एक साथ राशन दिया जाएगा। इसका लाभ 2,48,199 लाभार्थियों को मिलेगा। बताया कि इस व्यवस्था से कोटेदारों की परेशानी भी बढ़ने वाली है। इसका कारण यह है कि इस समय शासन की ओर से कोटेदारों को माह में दो बार राशन का वितरण किया जा रहा है। वहीं, अब आंगनबाड़ी लाभार्थियों को भी उन्हें राशन वितरण करना होगा। ऐसे में तीसरी बार का राशन वितरण उनके लिए कठिन होगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिओम वाजपेयी = आंगनबाड़ी लाभार्थियों को इस बार तीन माह का राशन एक साथ दिए जाने के निर्देश मिले हैं। आंगनबाड़ी केंद्र के संबंधित गांव के कोटे से पंजीकृत लाभार्थियों को सीधे चावल व गेहूं मिलेगा, जबकि दाल और खाद्य तेल नेफेड की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed