फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पूर्व प्रधान और ग्राम सचिव से 68 हजार की होगी रिकवरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पूर्व प्रधान और ग्राम सचिव से 68 हजार की होगी रिकवरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। ब्लॉक पहासू की ग्राम पंचायत पंड्रावल में हुए विकास कार्य और शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने का मामला उजागर हुआ है। इसकी जांच पूरी होने पर डीएम ने अब पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव से 68 हजार रुपये की रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों को आधी-आधी राशि जमा करवानी होगी।
जिला पंचायती राज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत पंड्रावल निवासी संजय और किशन लाल ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव ने मिलकर गांव में हुए विकास कार्य और शौचालय निर्माण में अनियमितता बरती हैं। शिकायत मिलने पर पहले इसकी जांच जिला कृषि अधिकारी से करवाई गई थी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट पेश कर इसकी जांच तकनीकी अधिकारी से करवाने की संस्तुति की थी। इस पर सीडीओ के आदेश पर तकनीकी जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड खुर्जा से करवाई गई। उनकी ओर से की गई। जांच में गांव में हुए नाली, इंटरलॉकिंग आदि के अलावा शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने का खुलासा हुआ। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि विकास कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं शौचालयों पर हाथ धोने की व्यवस्था नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों में 59,998 रुपये और शौचालय निर्माण में 8000 रुपये अपव्यय किया गया। यह राशि करीब 68 हजार रुपये बनती है। जांच पूरी होने पर इसकी रिपोर्ट डीएम रविंद्र कुमार के समक्ष पेश की गई। इस पर डीएम ने पूर्व प्रधान नीलम देवी और तत्कालीन ग्राम सचिव यतेंद्र कुमार से इस राशि की रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं। नंदलाल ने यह भी बताया कि पूर्व प्रधान और ग्राम सचिव को यह राशि आधी-आधी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed