फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

युवक ने दी धमकी... बेटी की शादी की तो दूल्हे को मार दूंगा गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
युवक ने दी धमकी... बेटी की शादी की तो दूल्हे को मार दूंगा गोली
विज्ञापन

गुलावठी। गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को गांव के ही रहने वाले युवक ने धमकी दी है कि यदि उसने गांव के बाहर शादी की तो वह उसके दूल्हे को गोली मार देगा। आरोपी ने तेजाब से युवती का चेहरा खराब करने की भी धमकी दी है। आरोपी की धमकी से युवती व उसका परिवार दहशत में है तथा युवती ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि कुछ दिन पूर्व उसके पिता ने हापुड़ जिले के एक युवक से उसका रिश्ता तय किया तथा चार अगस्त को उसकी शादी होनी तय हुई थी। परंतु दस दिन पूर्व गांव के ही एक युवक ने उसके पिता को धमकी दी कि वह यह शादी नहीं होने देगा। युवती के अनुसार आरोपी ने उसकी होने वाली ससुराल में फोने करके धमकी दी कि यदि तुम लोग बरात लेकर गांव में आए तो वह दूल्हे को गोली मार देगा। इस धमकी से ससुराल वाले डर गए तथा उन्होंने रिश्ता खत्म कर दिया। युवती के अनुसार, परिजनों ने जब आरोपी से इस संबंध में शिकायत की तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए तथा अश्लील हरकतें की। युवती ने दुष्कर्म की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, आरोपी ने यह भी धमकी दी है कि यदि तूने गांव के बाहर शादी की तो वह उसका चेहरा तेजाब से खराब कर देगा तथा उसके होने वाले दूल्हे को गोली मार देगा। युवती के अनुसार, वह थाने गई, परंतु पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। युवती के अनुसार एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed