फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर पंचायत चुनाव : उपचुनाव में जिले में 63.96 फीसदी हुआ मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर पंचायत चुनाव : उपचुनाव में जिले में 63.96 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शनिवार को हुए उपचुनाव में सातों तहसीलों पर कुल 63.96 फीसदी लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सभी 118 मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही वीडियोग्राफी कराई गई। प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारियों के साथ कुल 472 कर्मचारियों ने मतदान को संपन्न कराया। अब 14 जून को संबंधित ब्लॉक पर मतगणना की जाएगी।
कुल 278 ग्राम पंचायत सदस्य और सिकंदराबाद ब्लॉक के गांव दुल्हैरा, अरनिया ब्लॉक के गांव नगलिया टक्कर और दानपुर ब्लॉक के गांव भमरौआ में ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान जिले में कुल 12154 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 3838 सदस्य पद खाली रह गए थे। जबकि मतगणना के बाद तीन ग्राम प्रधानों की मौत हो गई थी। उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब पत्रों की जांच हुई तो 3539 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए। शनिवार को 278 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को दानपुर ब्लॉक के गांव भमरौआ का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की जांच करते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश कर्मचारियों को दिए।
तीन ग्राम प्रधान पद के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में
जिले के तीन ग्राम पंचायतों के उपचुनाव में कुल दस प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सिकंदराबाद ब्लॉक के गांव दुल्हैरा में रीना देवी और लता देवी, दानपुर ब्लॉक के गांव भमरौआ में चरण सिंह, नंदकिशोर, कृष्ण कुमार, विमलेश और गदा देवी और अरनिया ब्लॉक के गांव नगलिया टक्कर में प्रत्याशी नरेश और मधु की किस्मत मत पेटिका में बंद हो गई है।

एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी = सभी 178 बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सभी मतपेटियों को संबंधित ब्लॉक पर कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है। 14 अप्रैल को सभी ब्लॉकों पर मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed