फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

शहर के करीब करीब आठ हजार घरों की बिजली रही गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
शहर के करीब करीब आठ हजार घरों की बिजली रही गुल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहरी क्षेत्र के हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के चलते लोगों को चार घंटे से अधिक बिजली संकट से जूझना पड़ा।
भीषण गर्मी के कारण तापमान 40 डिग्री पार जा चुका है। बिजली निगम भले ही दावा करे कि लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई दी जा रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे तक की कटौती की जा रही है तो शहर में चार घंटे तक बिजली कटौती होने से लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक पूर्व घोषित सूचना के तहत बिजली कटौती की गई। इस दौरान खुर्जा अड्डा, राधानगर, मामन रोड, बाईपास रोड, शास्त्री नगर, रामविहार, आदर्श नगर समेत अन्य कालोनियों के करीब आठ हजार घरों में बिजली सप्लाई से जूझना पड़ा। हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर के जेई ज्योति भास्कर सिन्हा ने बताया कि फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाना प्रस्तावित था। जिसके कारण बिजली सप्लाई बाधित रही थी। मरम्मत कराते ही सप्लाई चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन

गांवों में बिजली संकट बना किसानों की चुनौती
बढ़ती गर्मी के दौर में जिले के गांवों में बिजली संकट लोगों के लिए चुनौती बनने लगा है। औरंगाबाद, ऊंचागांव, स्याना, डिबाई, शिकारपुर, ककोड़ क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों के गांवों में बिजली सप्लाई पर्याप्त न होने की समस्या आ रही है। लोगों ने अधिकारियों से मांग की है कि धान की फसल के समय में पर्याप्त बिजली सप्लाई दी जाए, जिससे सिंचाई व्यवस्था पर असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed