{"_id":"605642b88ebc3ec44635b48f","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd215777961","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड नाइट में जुबिन नौटियाल मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड नाइट में जुबिन नौटियाल मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
बॉलीवुड नाइट के लिए बुलंदशहर महोत्सव में तैयार हुआ मंच।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड नाइट में जुबिन नौटियाल मचाएंगे धमाल
बुलंदशहर। बुलंदशहर महोत्सव के खुले मंच पर रविवार शाम बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहले आओ पहले पाओ का मौका दिया गया है। बड़ा कार्यक्रम होने पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने तैयारी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चार एसडीएम, चार सीओ को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही 11 प्वाइंट बनाए गए हैं जहां मजिस्ट्रेट के हाथों में सुरक्षा की कमान होगी। वहीं, एक वीडियो में जुबीन नौटियाल ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए बुलंदशहर महोत्सव में आने की बात कही है।
बुलंदशहर महोत्सव का 12 मार्च को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके बाद से प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का पहला बड़ा कार्यक्रम बॉलीवुड नाइट रविवार शाम सात बजे खुले मंच पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड सिंगर जुबीन नौटियाल अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। जिन्हें सुनने के लिए गत वर्ष से जिलेवासी प्रतीक्षा कर रहे थे। वहीं, बॉलीवुड नाइट के दौरान जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा रखने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के बंदोबस्त पूरे चाक-चौबंद रखे जाएंगे। कोई भी अराजकता करने की कोशिश करे तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम के साथ एंटी रोमियो की टीम भी सक्रिय रहेगी। नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रमुख मंत्री जगदंबा सिंह ने बताया कि बॉलीवुड नाइट के आयोजन को 11 ब्लॉक में बांटा गया है। प्रत्येक प्वाइंट पर एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। साथ ही चार एसडीएम और चार सीओ पूरे कार्यक्रम पर नजर रखेंगे। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात रहेगा। वीवीआईपी और वीआईपी के लिए 600 लोगों के और सामान्य में चार हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
बुलंदशहर महोत्सव के रविंद्र नाट्यशाला में शुक्रवार रात रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूल/ कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा फिल्मी गाने और नाटक आदि पर प्रस्तुति दी गई। प्रतिभागी कम होने के साथ दर्शकों की संख्या भी कम होने से कार्यक्रम का जल्द समापन कर दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनी सहायक नीरज कंसल, रामकुमार शर्मा, अमन वर्मा, दाराशिकोह और ओमप्रकाश तंवर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।