{"_id":"60563fe48ebc3edf61451a61","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2157775108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर का 47 लाख से होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर का 47 लाख से होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

नरौरा। सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर के सुंदरीकरण एवं यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 47.84 लाख की धनराशि स्वीकृत की है, जिसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ से वर्चुअल शिलान्यास किया। इस दौरान समारोह पूर्वक मंदिर के गेट पर शिलान्यास पत्थर लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बेलौन में स्थित सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर की प्राचीन मान्यता के चलते प्रदेश ही नहीं बल्कि विभिन्न प्रदेशों के लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में प्रति वर्ष पूजा अर्चना को आते हैं। प्रदेश के पर्यटन विभाग की मुख्यमंत्री संवर्धन योजना के तहत बेलौन में सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर के सुंदरीकरण एवं तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए 47.84 लाख की धनराशि जारी की है, जिसके तहत मंदिर भवन के सुंदरीकरण के कार्यों के साथ ही मंदिर परिसर में तीर्थ यात्रियों के लिए यात्री शेड निर्माण जिसमें पुरुष व महिला यात्रियों के विश्राम की व्यवस्था एवं ब्लॉक सहित शौचालय निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इसका कार्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि. को सौंपा गया है। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को शिलान्यास किए जाने के दौरान बेलौन में मंदिर के गेट पर शिलान्यास पट्टिका का विधायक अनीता राजपूत के पति इं.नबाव सिंह राजपूत, नरौरा चेयरमैन विवेक वशिष्ठ एवं तहसीलदार राजकुमार भास्कर द्वारा अनावरण किया गया। इस मौके पर भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां भी बताई गईं। कार्यक्रम में तहसीलदार राजकुमार भास्कर, अजय सागर, विपिन माहेश्वरी, लखपत सिंह एवं पीपी सिंह ने भी विचार रखे।