फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कोरोना : फिर खोले जाएंगे कोविड अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कोरोना : फिर खोले जाएंगे कोविड अस्पताल
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है। नए मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासन भी सतर्क हो गया है। आपात स्थिति की संभावना को देखते हुए जिले में बंद हो चुके कोविड अस्पताल फिर से सक्रिय किए जाएंगे। वहीं, कोविड अस्पताल के स्टाफ को भी अलर्ट पर रखा गया है। जिन्हें कभी भी बुलाया जा सकता है।
कोरोना संक्रमण मरीजों का उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो एल-1 अस्पताल और एक एल-2 अस्पताल खोला गया था। अक्तूबर से संक्रमित की संख्या नाममात्र मिलने पर धीरे-धीरे तीनों कोविड-19 अस्पताल का संचालन बंद कर दिया गया। वर्तमान में मरीज मिलने पर होम आईसोलेशन या बाहरी जनपदों के कोविड-19 अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढ़ने पर विभाग अलर्ट हो गया है। विभागीय अफसरों के अनुसार जनवरी में 235, फरवरी में 62 और 19 मार्च तक 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शासन के निर्देश पर सैंपलिंग की संख्या बढ़ाने के साथ 27 मार्च तक विशेष अभियान और होली पर दूरदराज से घर आने वालों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि कोरोना का असर दोबारा बढ़ने पर एल-2 अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही कोविड ड्यूटी के लिए स्टाफ को आदेश जारी कर दिया गया है। जिससे जरूरत पड़ने पर स्टाफ को बुलाया जा सके।
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर में भी अफवाहों का बाजार गर्म होने लगा है। लोगों में चर्चा है कि रात्रि कर्फ्यू लगने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य अफसर लोगों से सतर्क रहने को और जिला प्रशासन ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोरोना से बचने के लिए जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करें। मास्क जरूर लगाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें। उधर, एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि शासन से लॉकडाउन लगाने के संबंध में कोई सूचना नहीं है। जनता अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed