फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर महोत्सव = लाफ्टर शो में सुनील पाल के चुटकुलों में लगे ठहाके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नुमाइश प्रदर्शनी के रविंद्र नाट्यशाला में लॉफ्टर शो में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : BULANDSHAHR
बुलंदशहर महोत्सव = लाफ्टर शो में सुनील पाल के चुटकुलों में लगे ठहाके
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुलंदशहर महोत्सव में रविंद्र नाट्यशाला में सोमवार रात्रि लाफ्टर शो का आयोजन किया गया। लाफ्टर शो में मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल और राजन श्रीवास्तव के चुटकुले सुनकर दर्शक हंसाने को मजबूर हो गए। इस दौरान दर्शक उम्मीद से कम रहे। वहीं, मंगलवार को सुबह बैरनहॉल में ह्यूमन डेवलपमेंट रिर्सोसिज सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।

बुलंदशहर महोत्सव के रविंद्र नाट्यशाला में सोमवार रात्रि आयोजित हुए लाफ्टर शो का शुभारंभ सदर विधायक उषा सिरोही, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद लाफ्टर शो में आए कलाकार सुनील पाल ने राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मिमिक्री कर लोगों को हंसाने का काम किया। साथ ही नोटबंदी और कोविड पर भी कॉमेडी के माध्यम से लोगों को हंसाने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, राजन श्रीवास्तव ने एक से बढ़कर एक चुटकुले सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। दर्शकों की संख्या कम होने पर कार्यक्रम का शीघ्र समापन हो गया। इस दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्य मुकुल शर्मा, प्रदर्शनी सहायक नीरज कंसल, रामकुमार शर्मा और ओमप्रकाश तंवर समेत समिति से जुड़े अन्य अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को बैरन हॉल में आयोजित हुए महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री कविता सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. मीनाक्षी भराला और कार्यक्रम आयोजक प्रियंका अग्रवाल आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आयोजन ह्यूमन डेवलपमेंट रिर्सोसिज सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं ने विचार रखे। सोसाइटी की संस्थापक प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि डिबाई विधायक अनीता लोधी राजपूत और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गर्ग आदि ने बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रेरित किया। इससे बेटियां सशक्त होकर अपनी और परिवार की रक्षा कर सके। साथ ही महिला सशक्तिकरण पर बच्चों द्वारा डांस आदि किया गया। साथ ही महिलाओं से एक होकर अग्रसर होने की अपील की। इस दौरान अतिथि और विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में शशि शर्मा, स्वदेश चौधरी, डॉ. निर्देश लेखिका, उषा बंसल जिला उपाध्यक्ष, मीरा भटनागर, निर्मला अग्रवाल, इंदु शर्मा, कुमुद गर्ग और मिथलेश राज समेत सोसाइटी की अन्य पदाधिकारी और महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed