फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जिले में 66 हजार ने कराया सरचार्ज में पंजीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जिले में 66 हजार ने कराया सरचार्ज में पंजीकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में करीब 66,319 बिजली बिल बकायेदारों ने सरचार्ज माफी योजना के तहत पंजीकरण कराया है। बिजली बिल के बकायेदारों को सरचार्ज माफी योजना के तहत ब्याज पर 100 फीसदी छूट के लिए सोमवार को पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान सर्वर डाउन रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, कुछ उपभोक्ता इंतजार के बाद बैरंग लौटने को मजबूर रहे। जिसके बाद शासन ने पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर अब 31 मार्च कर दी है।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बकायेदारों को राहत देने के लिए सरचार्ज माफी योजना एक मार्च से 15 मार्च तक के लिए लागू की गई थी। योजना के तहत कनेक्शन धारकों को बिल के ब्याज पर 100 फीसदी की छूट दी गई। पहले सप्ताह में प्रचार-प्रसार न होने पर पंजीकरण से उपभोक्ता दूर रहे। योजना की जानकारी के लिए जब बकायेदारों ने पंजीकरण के लिए रुख किया तो सर्वर की समस्या के चलते रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। यह समस्या अंतिम तिथि तक जारी रही। इस दौरान योजना का लाभ लेने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन अंतिम दिन भी इंटरनेट की रफ्तार धीमी रहने से उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ा। अधिकांश जगह सर्वर डाउन रहने से उपभोक्ता बिना पंजीकरण कराए वापस लौट गए।
विज्ञापन

प्रतिमाह बिल जमा ना करने पर विभाग की ओर से प्रत्येक माह दो फीसदी सरचार्ज लगाया जाता है। जिससे प्रत्येक माह बिल में बढ़ोतरी होती है। लंबी अवधि के बाद बिजली के बिल में तकरीबन दोगुने से अधिक वृद्धि हो जाती है। सरचार्ज माफी योजना के अंतर्गत ब्याज वाली इसी धनराशि को माफ किया जाता है। जिससे लंबी अवधि के बकायेदारों को अधिक फायदा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर - जिले के सभी उपकेंद्रों के साथ कॉमन सर्विस सेंटर पर पंजीकरण किए गए। कहीं-कहीं सर्वर डाउन रहने से समस्या रही। अब 31 मार्च तक तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed