फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच को चलाया अभियान, खामियां मिलने पर एक सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच को चलाया अभियान, खामियां मिलने पर एक सील
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक अफसरों संग जनपदभर में अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर पर सुविधाओं के साथ रजिस्टर्ड चिकित्सक की जांच की। लापरवाही मिलने पर एक सेंटर को सील करने के साथ चार को नोटिस जारी किया गया। वहीं, विभागीय अफसरों को देख कई सेंटर संचालक शटर गिराकर भाग खड़े हुए।
जनपदभर में 80 से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं, जबकि विभाग में मात्र 70 सेंटर ही पंजीकृत हैं। काफी समय से सेंटरों का निरीक्षण न किए जाने और लगातार अनियमितता की शिकायत मिलने पर शासन द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया। महानिदेशालय द्वारा 25 फरवरी से जनपद के समस्त अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करने का आदेश मिलने पर विभाग द्वारा दो दिन बाद 27 फरवरी को जनपद की समस्त तहसील क्षेत्रों में निरीक्षण करने का अभियान चलाया गया। विभागीय अफसरों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अफसरों की आठ टीम द्वारा 30 सेंटर का निरीक्षण किया गया। जिनमें मात्र पांच पर कार्रवाई की गई और शेष 25 में विभागीय अफसरों ने सुविधाएं पूर्ण मिलने का दावा किया।
विज्ञापन

गुलावठी क्षेत्र में अतिरिक्त एसडीएम संजय कुमार सिंह और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीपीएस गौतम ने निरीक्षण किया। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पंजीकृत चिकित्सक की जगह दूसरा चिकित्सक अल्ट्रासाउंड करते हुआ मिला। इस पर सेंटर को सील कर दिया गया। वहीं, डिबाई और स्याना तहसील क्षेत्र में दो-दो अल्ट्रासाउंड सेंटर पर खामियां मिलने पर संबंधित संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करने का अभियान शुरू होने के साथ विभाग के कुछ कर्मियों द्वारा अपने चहेतों को जानकारी दे दी गई। टीम जब मौके पर पहुंची तो उसे कुछ सेंटर के शटर बंद मिले। जिससे टीम आगे बढ़ गई। वहीं, जहांगीराबाद क्षेत्र में एक क्लीनिक संचालक से अनियमितता मिलने के बाद रुपये लेकर छोड़ने का भी आरोप टीम पर लगा है।

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर = मुख्यालय से अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण करने के आदेश मिलने पर अभियान चलाया गया। विभागीय अफसरों ने प्रशासनिक अफसरों संग 30 केंद्रों का निरीक्षण किया। गुलावठी के एक सेंटर को सील करने के साथ चार अन्य सेंटर को नोटिस जारी किया गया। जिसकी रिपोर्ट डीएम और मुख्यालय भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed