फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पंचायत चुनाव बुलंदशहर: ब्लॉक प्रमुख की छह सीट रहेंगी अनारक्षित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
पंचायत चुनाव बुलंदशहर: ब्लॉक प्रमुख की छह सीट रहेंगी अनारक्षित
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के साथी ही ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए भी आरक्षण की सूची जारी कर दी है। शासन से जारी सूची के अनुसार जनपद में छह ब्लॉक प्रमुख की सीट अनारक्षित रहेंगी। कुल 16 ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर छह पर महिलाओं का कब्जा रहेगा।
जनपद में 16 ब्लॉक हैं, इनमें बुलंदशहर सदर, सिकंदराबाद, खुर्जा, गुलावठी, स्याना, बीबीनगर, अगौता, लखावठी, ऊंचागांव, जहांगीराबाद, अनूपशहर, डिबाई, दानपुर, शिकारपुर, पहासू, अरनिया ब्लॉक शामिल हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख पद के पद के लिए जनपद के ब्लाकों में आरक्षण की सूची जारी कर दी है। शासन द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार जनपद के 16 ब्लॉक में से तीन पर सामान्य वर्ग महिलाओं का कब्जा रहेगा।
विज्ञापन

सूची के अनुसार अनुसूचित जाति में एक महिला और दो पुरुष सहित तीन ब्लॉक आरक्षित किए गए हैं। वहीं पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी में दो महिला और दो पुरुषों सहित चार ब्लॉक आरक्षित किए गए हैं। इस प्रकार छह ब्लॉक सीट अनारक्षित की गई है। शासन से ब्लॉक प्रमुख की सूची जारी होते ही दावेदारों ने सक्रियता बढ़ाते हुए यह पता लगाना भी शुरू कर दिया है कि किस ब्लॉक पर किस वर्ग की महिला या फिर पुरुष को मौका मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर बताया गया कि हर बार ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर बदलाव होता है। इस बार ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी में छह महिलाएं और दस पुरुष शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 16 ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर पांच साल तक उठापटक चलती रही। सदस्यों की ओर से लगातार जिला प्रशासन को शपथ पत्र देकर गुलावठी, सिकंदराबाद, स्याना, बुलंदशहर, अरनिया, जहांगीराबाद, अगौता, लखावटी समेत कई ब्लॉक प्रमुखों को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा था। इसके चलते दोबारा चुनाव हुए और जहांगीराबाद, सिकंदराबाद और लखावटी समेत कई ब्लॉक प्रमुखों को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा। कई ब्लॉक प्रमुख हाईकोर्ट से स्टे प्राप्त कर अपनी कुर्सी को बचाने में सफल हो गए थे। कुल मिलाकर पूरे पांच साल तक ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर आरोप- प्रत्यारोप भी लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed