{"_id":"6026b9ad8ebc3ee9027b0823","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd21363824","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में शाहनगर में हुई किसानों ने की महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में शाहनगर में हुई किसानों ने की महापंचायत
विज्ञापन

औरंगाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में किसानसभा के तत्वाधान में शुक्रवार को गांव शाहनगर में दर्जनभर गांवों के किसानों की महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड डीपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार खेती किसानी को बर्बाद करने और उसे पूंजीपतियों को सौंपने के लिए ही कृषि कानून लेकर आई है।
गांव शाहनगर में किसानसभा के तत्वाधान में आयोजित किसानों की महापंचायत में अखिल भारतीय किसानसभा के केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड डीपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार खेती किसानी को बर्बाद करने और उसे पूंजीपतियों को सौंपने के लिए ही कृषि कानून लेकर आई है। किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव चन्द्रपाल सिंह ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले और एमएसपी पर कानून बनाए। जब तक सरकार इन काले कानूनों को वापस नहीं लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस के बुलंदशहर विधानसभा के प्रत्याशी रहे सुशील चौधरी ने पंचायत में किसान आंदोलन को समर्थन दिया। पंचायत में लोहागरा, शाहनगर, मानपुर, किसौली, गढ़ी महावतपुर, बागवाला, सैंटा नगला शेख, रहीमपुर बेहगवां, अहमदपुर टाण्डा, पवसरा, गाड़िया, अभयपुर आदि गांवों के सैकड़ों किसान व मजदूरों ने भाग लिया। महापंचायत में क्षेत्रीय अध्यक्ष जगवीर सिंह, प्रमोद कुमार, हारिस खां, हारून अली, हरिश्चंद्र, आलमगीर, सद्दाम, इमरान खां ने भी संबोधित किया।