फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जल्द शुरू होगा बुलंदशहर-मुरादाबाद एनएच का काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जल्द शुरू होगा बुलंदशहर-मुरादाबाद एनएच का काम
विज्ञापन

बुलंदशहर। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बृहस्पतिवार को लेाकसभा में प्रशभनकाल के दौरान बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह ने बुलंदशहर-शिकारपुर से बदायूं और बुलंदशहर से स्याना होते हुए मुरादाबाद-दिल्ली राजमार्ग को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के निर्माण के बारे में जानकारी की। जिस पर केंद्रीय राजमार्ग मंत्री ने जल्द ही टेंडर जारी कर शुभारंभ करने का आश्वासन दिया है।

लोकसभा में बृहस्पतिवार को प्रशभन काल के दौरान सांसद डॉ. भोला सिंह ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का सर्वप्रथम मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाईवे 235 के निर्माण को लेकर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अल्प समय में बेहतर गुणवत्ता से हाईवे का निर्माण करा कर क्षेत्र के लोगों को सौगात दी गई है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि 2019 में बुलंदशहर दौर के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुलंदशहर-शिकारपुर होते हुए बदायूं जाने वाले रोड को और बुलंदशहर से स्याना होते हुए मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे से जुड़ने वाले रोड को नेशनल हाईवे बनाने की घोषण कर शिलान्यास किया था। जिसका अभी निर्माण नहीं हो सका है, उन्होंने इसके निर्माण और शुभारंभ के बारे में पूछा। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें बताया कि अभी कुछ दस्तावेज उनके पास मौजूद नहीं हैं। हालांकि, इन मार्गों का भी डीपीआर तैयार कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य कराकर शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed