फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

भोजन बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे मासूम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
भोजन बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे मासूम
विज्ञापन

अनूपशहर। तहसील क्षेत्र के गांव मऊ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को मिड-डे मील बनाते समय गैस का पाइप लीक होने से उसमें आग लग गई। स्कूल प्रशासन ने मौजूद उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाफी रहा। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
गांव मऊ में उच्च प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को 20 से 25 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुंचे थे। स्कूल परिसर में ही स्थित रसोई में सुबह करीब 11 बजे बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार किया जा रहा था। बताया गया कि इस दौरान सिलिंडर का पाइप लीक होने से उसमें आग लग गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सबसे बच्चों को स्कूल से हटाया गया और फिर रेत और बालू से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। साथ ही ग्रामीणों को इसके बाद आग पर काबू पाने और घर में घरेलू सिलिंडर का किस तरह इस्तेमाल किया जाए इसका प्रशिक्षण दिया। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक जयप्रकाश ने बताया कि विद्यालय में अगिभनशमन यंत्र मौजूद थे, जिससे आग पर काबू करने की कोशिश की। लेकिन, वह नाकाफी थे फिर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सभी बच्चों को पहले ही सकुशल बाहर निकाल दिया गया था।
विज्ञापन

---------
खाना बनाने के दौरान आग कैसे लगी और स्कूल में आग बुझाने के उपकरण आदि हैं या नहीं इसकी जांच कराई जाएगी। यदि प्रकरण में किसी की लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखंड प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed