फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

राममंदिर निर्माण के नाम पर छाप रहे थे नकली रसीद, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
राममंदिर निर्माण के नाम पर छाप रहे थे नकली रसीद, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा
विज्ञापन

खुर्जा। श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूलने के लिए फर्जी रसीदें छपवाने का मामला सामने आया है। फर्जी रसीद के जरिए आरोपी धन वसूलने की तैयारी में थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने रसीद छापने वाले प्रिटिंग प्रेस पर छापा मारा और मौके से प्रिंटर, सीपीयू, एलईडी आदि सामान बरामद कर लिया। मामले में आरएसएस के पदाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के मोहल्ला नीलकंठ निवासी आरएसएस के जिला कार्यवाह सरवन सिंह ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मोहल्ला मदार दरवाजा स्थित आरएच प्रिंटिंग प्रेस में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के समर्पण निधि की नकली रसीदें छापी जा रही है। नकली रसीद छापे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छापेमारी करते हुए प्रिंटर, सीपीयू, एलईडी समेत भारी मात्रा में छपी हुई फर्जी रसीदें बरामद कर ली। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना खुर्जा देहात के एदलपुर धीमरी निवासी दीपक ठाकुर और बोहरावास निवासी राहुल के रूप में की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मदार दरवाजा निवासी इकलाख के प्रिंटिंग प्रेस पर फर्जी रसीदों को छपवाया था। इसके बाद इन रसीदों के जरिए दोनों राम जन्मभूमि निर्माण निधि के नाम पर वसूली करने की तैयारी में थे। एसएसआई संदीप कुमार ने बताया कि रसीदों की संख्या 900 है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़े की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो को जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे आरोपी इकलाख की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
अवैध उगाही के लालच से उतरे गलत धंधे में
खुर्जा। अयोध्या में राम जन्मभूमि निर्माण को लेकर रसीद देकर चंदा लेने का अभियान चलाया जा रहा है। मौका देखकर आरोपी दीपक और राहुल ने फर्जीवाड़ा कर पैसा कमाने के लिए यह रास्ता अपनाया। पुलिस की माने तो आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। लालच में आकर दोनों पहली बार गलत धंधे में उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फर्जी रसीद काटने वालों से रहें सावधान
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री धर्म प्रसार ब्रूनो भूषण ने बताया कि फर्जी रसीद काटने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। सही रसीद की पहचान के लिए उस पर सीरियल नंबर देखें। यह रसीद दस रुपये, सौ रुपये और 1000 हजार रुपये का होता है। इससे अधिक राशि के लिए ब्लैंक रसीद होती है। जिसमें चंदा देने वाला का सारा डाटा भरा जाता है। उसका बैंक एकाउंट, पैन कार्ड नंबर आदि दर्ज किया जाता है।

--------
सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed