{"_id":"602428e98ebc3ee94e4c54f1","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2135158139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पुलिस लाइन समेत 16 स्थानों पर लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पुलिस लाइन समेत 16 स्थानों पर लगेगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में आज 16 स्थानों पर 31 टीम द्वारा 3100 फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना से बचाव के लिए कोवैक्सीन लगाई जाएगी। इस बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस लाइन को भी केंद्र बनाया गया हैं। वहीं, वैक्सीनेशन से पूर्व सभी केंद्रों पर कोवैक्सीन की खेप भेज दी गई।
पांच फरवरी से दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। पहले राउंड के बाद अब 11 और 12 फरवरी को टीकाकरण होना है। इसके लिए विभाग द्वारा 11 फरवरी को 3100 फ्रंट लाइन वर्करों को मैसेज भेजकर संबंधित स्थान पर पहुंच वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए हैं। एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 16 स्थानों पर 31 टीम द्वारा करीब 3100 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। इस बार कोविशील्ड की जगह कोवैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने मैसेज प्राप्त होने के बाद संबंधित स्थान पर पहुंचकर टीकाकरण कराने की अपील की है। संवाद
नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित, तीन हुए डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमण का प्रकोप जिले में थमता नजर आने लगा हैं। रविवार के बाद बुधवार को भी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। जबकि, मंगलवार को पांच तो सोमवार को मात्र एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं, तीन लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुधवार को 904 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। जिसमें किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई हैं। बताया कि जिले में संक्रमण के कुल केस 6235 हैं। जिसमें अब तक 6118 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके है और 93 लोगों की मौत हो चुकी। वर्तमान में 24 लोगों का विभिन्न कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। संवाद