{"_id":"6022ce5d8ebc3e4b2d792816","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd21345564","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के टांडा स्टेडियम में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इससे पूर्व विजेता खिलाड़ियों को डीएम रविंद्र कुमार द्वारा मेडल देने के साथ ट्रैकसूट वितरित किए गए। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की खुर्जा की टीम प्रथम रही।
नगर के टांडा स्टेडियम में बालक/बालिका वर्ग में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का, चक्का फेंक, वॉलीबाल, कुश्ती, कबड्डी और भारोत्तोलन आदि खेलों का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की खुर्जा की टीम प्रथम और लखावटी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर डीएम रविंद्र कुमार द्वारा कबड्डी और भारोत्तोलन आदि खेल प्रतियोगिता में विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रैकसूट देकर सम्मानित करते हुए कहा कि मंडल, प्रदेश स्तर, राष्ट्रीय स्तर के साथ ही विश्व स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा से अपना एवं जनपद का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान डीडीओ एसपी मिश्र और डीओ पीआरडी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।