फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

गांव नैथला के पास मृत मिले 10 कौवे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
गांव नैथला के पास मृत मिले 10 कौवे
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कौवों की लगातार मौत हो रही है। अब सोमवार को गांव नैथला के पास 10 कौवे मृत मिले हैं। अफसरों ने इनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। उनका दावा है कि मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं हैं। इन कौवों की मौत का कारण ठंड माना जा जा रहा है।
गत दिनों देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रदेश सरकार की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया था। अलर्ट जारी होते ही जिला प्रशासन ने जनपद में भी सतर्कता बढ़ा दी थी। इसी बीच जनपद में पांच स्थलों गत दिनों 35 से अधिक कौवे मृत पाए गए थे। इनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। इन सभी की लैब से रिपोर्ट भी नेगेटिव मिल चुकी है। अभी कुछ दिनों से कौवे मरने का कोई मामला नहीं आने से अफसरों ने भी राहत की सांस ली थी। सोमवार को एक बार फिर गांव नैथला के पास 10 कौवे और मृत मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सभी का सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं। अफसरों ने बताया कि मृत कौवों में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि अभी तक जनपद में जितने भी कौवे मृत मिले हैं उनके सैंपल की रिपोर्ट लैब से निगेटिव आई है। अब जो नैथला में मृत कौवे मिले हैं। उनमें भी बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं हैं। फिर भी उनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि अभी तक जनपद में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed