फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एक माह बाद जांच टीम ने सौंपी डीएम को जांच रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
एक माह बाद जांच टीम ने सौंपी डीएम को जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग में कोरोना जांच के लिए आई एंटीजन किट को बाजार में बेचे जाने के मामले में जांच टीम ने 30 दिन बाद डीएम को रिपोर्ट सौंप दी। जांच टीम को विभाग द्वारा सौंपे गए मोबाइल नंबर 50 फीसदी से अधिक गलत मिले हैं, जिस पर टीम ने अपनी रिपोर्ट लगाते हुए डीएम को सौंपी।
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने चेन बनने से रोकने के लिए एंटीजन किट से जांच शुरू की थी। एंटीजन किट से जांच रिपोर्ट तत्काल मिलने से शुरुआत के महीनों में जांच के लिए बहुत मारामारी रही। इस दौरान निजी संस्थान या अस्पतालों में जांच की सुविधा न होने पर जांच टीम में लगे लैब टेक्नीशियन ने भुनाया और जांच में लगे लैब टेक्नीशियन ने आम लोगों की जांच करने के बजाए रजिस्टर में लाभार्थियों की फर्जी एंट्री करके फर्जीवाड़ा करने का काम किया, जिसकी जानकारी एक गुमनाम युवक द्वारा लिखे गए पत्र से हुई। गुमनाम पत्र मिलने पर विभाग द्वारा पहले अपने स्तर से जांच कराई गई। इसी बीच गुमनाम पत्र द्वारा जांच अधिकारी पर सवाल खड़े किए जाने पर 30 नवंबर को डीएम रविंद्र कुमार ने अपने स्तर से जांच के लिए एसडीएम सतीश कुशवाहा की अध्यक्षता में तीन अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी। साथ ही एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं, डीएम द्वारा गठित जांच टीम ने स्वास्थ्य अफसरों पर मामले के समस्त दस्तावेज न दिए जाने की शिकायत की। इसके बाद विभाग द्वारा जांच टीम को दस्तावेज सौंपे गए। जांच रजिस्टर में दर्ज नंबरों के आधार पर प्रशासन द्वारा गठित समिति ने जांच की। जांच टीम को रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबरों में से 50 फीसदी नंबर गलत पाए गए। इन नंबरों पर फोन करने पर पता चला कि ये नंबर दूसरे स्थानों के हैं, जो यहां के लोगों ने नंबर हैं भी तो उनकी कोरोना की जांच नहीं हुई। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर समिति ने डीएम को जांच सौंपी। अब रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद डीएम कार्रवाई के लिए सीएमओ को निर्देश देंगे। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि अभी रिपोर्ट का अवलोकन नहीं किया है। अवलोकन करने के बाद कार्रवाई के निर्देश जारी करेंगे, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अन्य जनपद से स्थानांतरित हुए 25 केस, एक मिला संक्रमित
बुलंदशहर। जिले में बृहस्पतिवार को जिले में 1009 लोगों की जांच में मात्र एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 25 संक्रमित मिले पर अन्य जनपदों से केस स्थानांतरण किए गए। जिले में संक्रमण के अब कुल 5973 केस हो गए हैं। अब तक कुल 5747 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 91 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 135 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सिकंदराबाद के सलेमपुर निवासी एक व्यक्ति की लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। साथ ही अन्य जनपदों में निवास करने वाले या किसी कार्य से गए लोगों के संक्रमित मिलने पर 25 केस ट्रांसफर आए हैं। वहीं, 24 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed