फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

फर्जीवाड़ा कर इस्तीफा देकर गायब हो गए लैब टेक्नीशियन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
फर्जीवाड़ा कर इस्तीफा देकर गायब हो गए लैब टेक्नीशियन
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना जांच के दौरान एंटीजन किट फर्जीवाड़े में अब एक नया मोड़ सामने आया है। कुछ माह एंटीजन से जांच करने के बाद 10 से अधिक लैब टेक्नीशियन इस्तीफा देकर चले गए। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फर्जीवाड़ा कर स्वयं को मामले से हटाने के लिए इस्तीफा दिया हो। हालांकि, डीएम द्वारा गठित टीम की जांच अभी जारी है और रिपोर्ट देने के बाद खुलासा हो सकेगा।

गुमनाम पत्र द्वारा एंटीजन किट को बाजार में बेचे जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लंबी जांच की गई, लेकिन फर्जीवाड़े की तह तक नहीं पहुंच सकी। मामला मीडिया में लगातार सुर्खियों में बने रहने पर डीएम रविंद्र कुमार द्वारा 30 नवंबर को तीन सदस्यीय टीम गठित कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी थी। डीएम द्वारा गठित जांच समिति की जांच में अब तक कई बातें सामने आई हैं। मई से अक्तूबर के बीच जुलाई माह तक बहुत तेजी से जांच की गई। साथ ही कुछ एंट्री फर्जी कर एंटीजन किट को बाजार में बेचे जाने की बात कही जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि एंटीजन किट की हेराफेरी पर शुरुआत में अफसरों ने ध्यान नहीं दिया, जिसका कार्य में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों ने खूब लाभ उठाया। शुरुआत में संविदा के कुछ लैब टेक्नीशियन जांच अभियान में लगाए गए थे और शुरुआत के दौरान जांच की सुविधा केवल सरकारी अस्पतालों में थी और लोग दहशत में भी ज्यादा थे। जांच के लिए मारामारी होने पर तीन माह की जांच में घोटाला करने के बाद लैब टेक्नीशियन ने मोटा खेल किया। इसके बाद गायब हो गए। जिसमें दस से अधिक लैब टेक्नीशियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। वहीं, विभाग में चर्चा है कि मास्टर माइंड फार्मासिस्ट ने ही संविदा के लैब टेक्नीशियन से घोटाला कराने के बाद इस्तीफा देने का खेल कराया है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि जांच के लिए लैब टेक्नीशियन संविदा पर रखे गए थे। शुरुआत में कर्मचारियों में संक्रमण को लेकर दहशत के साथ-साथ वेतन समय से न मिलने की भी समस्या थी। हो सकता है इसी के चलते इस्तीफा देकर गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed