फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सफाईकर्मी ने डीपीआरओ से की अभद्रता, सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सफाईकर्मी ने डीपीआरओ से की अभद्रता, सस्पेंड
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक ग्रामीण सफाईकर्मी गत मंगलवार को शराब पीकर विकास भवन में पहुंच गया और उसने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि सफाईकर्मी ने डीपीआरओ से भी अभद्रता की। अफसरों और कर्मचारियों के समझाने पर भी वह नहीं माना। आखिर में फिर उसे सस्पेंड करने की कार्रवाई कर दी गई है।
विकास भवन में जिला पंचायती राज अधिकारी का कार्यालय है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को खुर्जा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फिरोजपुर में तैनात ग्रामीण सफाईकर्मी रिशीष चौधरी शराब पीकर विकास भवन में पहुंच गया। आरोप है कि पहले तो ग्रामीण सफाईकर्मी ने जमकर हंगामा किया। उसके बाद वह जिला पंचायती राज अधिकारी के कार्यालय में जबरदस्ती घुसने का प्रयास करने लगा। उसे विभागीय अफसरों और कर्मचारियों ने रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह कार्यालय में घुस गया। आरोप है कि उसने डीपीआरओ से अभद्रता की और किसी की भी एक नहीं सुनी। डीपीआरओ ने उससे आने का कारण भी पूछा लेकिन वह अभद्रता करता हुआ कार्यालय से बाहर निकल आया और फिर भी हंगामा करता रहा। अफसरों और कर्मचारियों ने बताया कि उक्त ग्रामीण सफाईकर्मी शराब के नशे में धुत था और उसे समझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उसने किसी की भी नहीं सुनी। डीपीआरओ के साथ अभद्रता करने और शराब पीकर विकास में पहुंचने पर उक्त ग्रामीण सफाईकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोट =
खुर्जा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतेहपुर में तैनात ग्रामीण सफाईकर्मी शराब पीकर विकास भवन में पहुंचा। उसने मेरे साथ भी अभद्रता की और समझाने के बाद भी नहीं माना। उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या फिर ग्रामीण सफाईकर्मी की इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नन्दलाल, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed