{"_id":"5fd10d1e8ebc3e3ec81e5205","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd209994791","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकानदार से मारपीट कर 35 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकानदार से मारपीट कर 35 हजार लूटे
विज्ञापन

शिकारपुर। कस्बे में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। नगर के मोहल्ला चैनपुरा स्थित दुकानदार से दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने डंडों से मारपीट की और गल्ले में रखे 35 हजार रुपये लूट कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात के संबंध में जानकारी की। पीड़ित दुकानदार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
पहासू थाना क्षेत्र के गांव काधें निवासी धीरज गौड़ पुत्र दिनेश कुमार शर्मा शिकारपुर में मोहल्ला चैनपुरा में पहासू रोड पर किराना स्टोर हैं। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच लोग वहां आए और उतरते ही उसकी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। दुकानदार ने बताया कि बदमाश उनके गल्ले में रखे 35 हजार रुपये भी लूट कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सीओ गोपाल सिंह और कोतवाली निरीक्षक अखिलेश गौड़ भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। एसएचओ अखिलेश गौड़ का कहना है कि मामला केवल मारपीट का है, लूट का नहीं है। दुकानदार की पहले कभी किसी से कहासुनी हुई होगी। जिसके बाद आरोपी उसकी दुकान पर आए और मारपीट कर चले गए। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
लूट की घटना से व्यापारियों में रोष
तीन दिसंबर को शिकारपुर के मोहल्ला जस्सीवाली गली निवासी सर्राफा व्यापारी अतुल मित्तल से हुई लूट की घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई थी कि बुधवार को पहासू रोड स्थित किराना दुकानदार से बाइक सवार पांच बदमाशों ने मारपीट कर 35 हजार रुपये की नकदी लूट ली।। लूट की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में रोष है। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र गर्ग ने कहा शिकारपुर में लूट की घटनाओं का बढ़ना और घटना का खुलासा न होना पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है।