फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अब आपूर्ति एप देगा मोबाइल पर राशन वितरण की जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अब आपूर्ति एप देगा मोबाइल पर राशन वितरण की जानकारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सहकारी राशन की दुकान से राशन पाने वाले पात्र परिवारों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें राशन वितरण से लेकर कई तरह की जानकारी आपूर्ति एप के माध्यम से मिलेगी। इसके बाद पात्र परिवार कोटेदार की दुकान पर जाकर अपना राशन ले सकेंगे। इतना ही नहीं, जिन परिवारों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, उसके लिए एसएमएस आधारित सुविधा से यह जानकारी मिलेगी।
आवश्यक वस्तुओं के आवंटन, उठान और वितरण में पारदर्शिता बनी रहे। इसे लेकर शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए शासन आपूर्ति एप की नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। शासन की मंशा है कि प्रदेश के सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले। इसको लेकर अधिकतर चीजों को ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि इसमें किसी भी प्रकार की कमी होने पर तुरंत पकड़ में आ जाए। इसी के तहत पूर्ति विभाग में अब आपूर्ति एप लागू किया जा रहा है। इस एप पर राशन उठान से लेकर आवंटन तक की पूरी जानकारी रहेगी। इससे विभागीय अफसरों को भी राशन के आवंटन, उठान और वितरण के बारे में पूरी जानकारी रहेगी। इसमें सबसे अधिक फायदा इस बात का रहेगा कि राशन कार्ड धारकों को कोटेदार राशन उठान की सूचना मोबाइल एप पर देगा। इसके बाद उपभोक्ता उसी दिन और समय दुकान पर पहुंचकर राशन ले सकेगा। इससे उन्हें दुकान के बेवजह चक्कर लगाने नहीं होंगे और राशन वितरण की जानकारी से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

अब तक हो चुकी हैं यह सुविधाएं
आपूर्ति विभाग की ओर से राशन पात्र परिवाराें को पूरा मिल सके। इसके लिए कई तरह के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए अब तक विभाग की ओर से यह सुविधाएं शुरू करवाई जा चुकी हैं। शासन और विभाग ने राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए अब सीधे राशन दुकान तक पहुंचाने की सुविधा शुरू की है। इसके अलावा राशन को सरकारी गोदाम पर पहुंचाने और उसके बाद दुकान तक राशन पहुंचाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाया गया है। इस पर विभागीय अधिकारियों के साथ शासन तक नजर रखी जाती है। इसके अलावा पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी लागू की है। इसके तहत किसी भी राज्य अथवा जिले का पात्र राशन कार्डधारक कहीं से भी राशन प्राप्त कर सकता है। इसी तरह पात्र परिवारों को पूरा राशन मिले। इसके लिए दुकानों पर पॉश मशीन लगाई गई है। इस मशीन पर पात्र परिवार का कोई भी व्यक्ति अपना अंगूठा लगाकर पूरा राशन प्राप्त कर सकता है। अब शासन की ओर से आपूर्ति एप की भी सुविधा शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी - पात्र राशन कार्डधारकों के लिए शासन की ओर से आपूर्ति एप शुरू किया गया है। इस एप का फायदा ये है कि अगर कोई इसमें हेराफेरी करता है तो वह जल्द ही पकड़ में आ जाएगा। कोटेदार इस एप के माध्यम से लोगों को राशन वितरण की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed