{"_id":"5fd10d1c8ebc3e3d57440358","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2099944149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 39 नलकूप चालकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 39 नलकूप चालकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र देते विधायकगण।
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
जनपद में 39 नलकूप चालकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सिंचाई विभाग के 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। इसमें जनपद के 39 नलकूप चालक शामिल हैं। नियुक्ति पत्र पाकर नलकूप चालकों के चेहरे खिल गए। सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनसे संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के किसानों को सिंचाई की सुविधा सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को सिंचाई विभाग के नवनियुक्त 3209 नलकूप चालकों को लखनऊ में नियुक्ति/पदस्थापना पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त नलकूप चालकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। नवनियुक्त नलकूप चालकों को एक माह का विस्तृत प्रशिक्षण दिलाए जाने के बाद बुधवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नलकूप चालकों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। वहीं, जनपद में चयनित 39 नलकूप चालकों को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायकों और डीएम द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। डीएम रविन्द्र कुमार ने कहा कि जनपद की तहसीलों में उन्हें जहां-जहां पर तैनाती प्रदान की गई है वहां पर पूर्ण निष्ठा, कर्मठता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस मौके पर राज्यमंत्री अनिल शर्मा, विधायक संजय शर्मा, देवेन्द्र सिंह लोधी, विजेंद्र सिंह, उषा सिरोही, विमला सोलंकी, अनिता लोधी राजपूत के साथ डीएम रविन्द्र कुमार, सीडीओ अभिषेक पांडेय और नलकूप, सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।