फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

शटडाउन में चालू कर दी लाइन संविदाकर्मी की करंट से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुगरासी में भीड़ को समझाते तथा उनसे वार्ता करते एसडीएम स्याना. - फोटो : BULANDSHAHR
शटडाउन में चालू कर दी लाइन संविदाकर्मी की करंट से मौत
विज्ञापन

बुगरासी। शटडाउन लेकर हाजीपुर-जलालपुर फीडर पर फाल्ट को सही करने पहुंचे संविदाकर्मी लाइनमैन मोनू की करंट से मौत हो गई। बताया गया कि काम के दौरान ही मोनू के बिना सूचना दिए लाइन को चालू कर दिया गया था। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव को बुगरासी-स्याना रोड पर रखकर जाम लगा दिया। घंटों जाम लगा रहा। परिजन बिजलीघर पर तैनात सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और 20 लाख मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे। देर शाम एसडीएम ने दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई व अधिकतम मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खुल सका। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
गांव जलालपुर निवासी मोनू (28) पुत्र राजेंद्र बुगरासी विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी है। बुधवार को मोनू शटडाउन लेकर हाजीपुर-जलालपुर फीडर पर फाल्ट सही करने गया था। काम के दौरान ही किसी ने लाइन को चालू कर दी। करंट से मोनू की मौत हो गई। तीन साल पूर्व भी शटडाउन लेकर काम कर रहे संविदाकर्मी अमरदीप की भी दर्दनाक मौत हो गई थी। गुस्साए परिजन व ग्रामीण मोनू के शव को लेकर विद्युत उपकेंद्र बुगरासी के सामने बुगरासी-स्याना रोड पर पहुंचे और शव को बीच सड़क पर रखकर बुगरासी-स्याना रोड को जाम कर दिया। लोग विद्युत उपकेंद्र के सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने सहित परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करने लगे। स्याना एसडीएम सुभाष सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे। बाद में पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार व एसडीओ राजेश्वर सिंह के मौके पर पहुंचे तथा एसडीएम सुभाष सिंह के दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणाें का गुस्सा शांत हुआ। एसडीएम सुभाष सिंह ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने तथा परिजनों को अधिकतम संभावित मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर जाम को खोला। तकरीबन पांच घंटे तक ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया।
विज्ञापन

दो साल की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया
मोनू की करी दो साल की बेटी परी है। परी परिजनों को बिलखता देख खुद भी रोने में लगी। परी को इतना भी नहीं पता कि अब उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है। मोनू की पत्नी चार माह की गर्भवती है। आने वाली संतान को पिता का चेहरा भी नसीब नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर ही मां होती रही बेहोश
शव के पास ही मोनू की मां बार-बार रोते हुए बेहोश हो रही थी। अन्य महिलाएं उसे ढांढस बंधा रही थीं। जब भी होश आता तभी मां अपने बेटे के शव को देखती और रोते ही कुछ ही देर में बेहोश हो जाती।
बिजली अधिकारियों के भागने पर नाराज हुए ग्रामीण
मोनू की करंट से दर्दनाक मौत की जानकारी होते ही पावर कॉरपोरशन के अधिकारी व कर्मचारी परिवार की सहानुभूति जताने के बजाय मौके से ही भाग गए। जेई सहित सभी कर्मचारियों के भाग जाने को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया था। ग्रामीणों का कहना था कि दुख की इस घड़ी में जिस स्टाफ को साथ होना था,वह भाग खड़ा हुआ।

दिव्यांग भी घर जाने के लिए रहा परेशान
मोनू की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बुगरासी-स्याना मार्ग पर मोनू के शव को रख जाम लगा दिया था। किसी को नहीं निकलने दिया गया। हाजीपुर निवासी एक दिव्यांग भी जाम में फंसा रहा। घंटों लगे जाम में उसे भी किसी ने नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed