फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आज से उत्तराखंड के लिए मिल सकेगी रोडवेज बस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
आज से उत्तराखंड के लिए रोडवेज बस सेवा होगी शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। छह माह बाद उत्तराखंड सरकार ने दूसरे प्रांतों की रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। शुक्रवार से उत्तराखंड के लिए यात्रियों को रोडवेज बस सेवा मिल सकेगी। कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन लागू होने के साथ परिवहन सेवा बंद कर दी गई थी।

कोरोना संक्रमण के चलते उत्तराखंड समेत कई राज्यों की रोडवेज बसों का संचालन गत छह माह से अधिक समय से बंद चल रहा था। कोरोना लॉकडाउन समाप्त होने के बाद उप्र परिवहन निगम की बसों का संचालन केवल प्रदेश में चल रहा था, पिछले 15 दिन पूर्व हरियाणा-राजस्थान समेत चार राज्यों में उप्र परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू हो गया था, मगर दिल्ली और उत्तराखंड राज्यों को बसों का संचालन नहीं हो पाया था। अनलॉक-5 के दौरान उत्तराखंड राज्य ने दूसरे राज्यों की रोडवेज बसों के संचालन को अनुमति दे दी है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि दिल्ली के लिए अभी निगम की बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। शुक्रवार से हल्द्वानी, हरिद्वार और देहरादून के लिए निगम की बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed