{"_id":"5f47e8178ebc3e41432570be","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd204418030","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन दोगुना करने वाले गिरोह के मुखिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन दोगुना करने वाले गिरोह के मुखिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुगरासी। डेढ़ साल में धन दोगुना करने वाली एक दशक पुरानी निफ्टेक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मुखिया अशोक चौहान के खिलाफ एक पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने 11 लाख की नकदी के साथ परिवार के अन्य लोगों का भी धन दोगुना करने वाली कंपनी पर लाखों रुपए बताए हैं। धन दोगुना करने वाली कंपनी के पांच डायरेक्टर में से एक के खिलाफ कस्बा निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा निवासी पीतम सिंह पुत्र कृपाराम का आरोप है कि जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गांव चांदनेर निवासी अशोक चौहान ने निफ्टेक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी खोल रखी थी। इसके कई स्थानों पर कार्यालय बनाए हुए हैं। कंपनी चार प्रतिशत प्रतिमाह की दर से दिए हुए धन पर ब्याज देती थी और एक मुश्त रकम पर एक साथ लेने वालों के लिए डेढ़ साल में धन को दोगुना कर दिया जाता था।
आरोप है कि अशोक पांच जनवरी 2019 को कस्बा निवासी पीड़ित पीतम के घर आया और डेढ़ साल में धन दोगुना करने का आश्वासन देकर एक लाख रुपया लिया और एक कापी बनाकर दे दी। इसके बाद आरोपी अशोक ने पीड़ित की बेटी ज्योति से भी 25 फरवरी 2020 को 18 माह के लिए धन दोगुना करने के लिए 10 लाख रुपए ले लिए। विश्वास जमाते हुए अशोक ने पीतम के ही रिश्तेदार और मिलने वाले विशाखा, कुसुम, प्रिया, सूरज सिंह, प्रीति, मुकेश, कमल आदि से भी लाखों की ठगी कर ली। पीतम ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जब प्रतिमाह ब्याज देने वालों को अशोक ने ब्याज देना बंद कर दिया तो उसकी फर्जीवाड़े की पोल खुलने लगी। पीतम व उसके रिश्तेदारों ने भी फर्जीवाड़े की पोल खुलने पर अपनी रकम वापस मांगी। लेकिन अशोक व कंपनी के अन्य सभी डायरेक्टर फरार हो गए। पीतम ने अशोक पुत्र रघुवीर निवासी चांदनेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-------------
अन्य थानों में भी दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट
बुगरासी। निफ्टेक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के फर्जीवाड़े को लेकर मार्च माह से ही हंगामा हो रहा है। कस्बा क्षेत्र का करोड़ों रुपया कंपनी में लगा हुआ है। यह पहली रिपोर्ट है जो नरसेना थाने में कस्बा निवासी पीतम ने दर्ज कराई है। इसके अतिरिक्त लोनी थाने में एक, खानपुर थाने में एक तथा डहराकुटी थाने में सात रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं।
------------
तीन पर कर चुकी है पुलिस कार्रवाई
बुगरासी। निफ्टेक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के सभी पांच डायरेक्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। सभी डायरेक्टर फरार हैं। बीच में कमीशन लेकर भी दर्जनों लोग कंपनी में धन लगवाते थे। ऐसे ही तीन आरोपियों पर डहराकुटी पुलिस ने कार्रवाई की थी। एजेंट के रूप में काम करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा दिया था।
-------------
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले में खुलासा कर दिया जाएगा।
शौकेन्द्र सिंह, नरसेना थाना प्रभारी