{"_id":"5e73bc628ebc3e78bc6b6b13","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1962876166","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग ने होटल-ढाबों पर मारे छापे, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग ने होटल-ढाबों पर मारे छापे, हड़कंप
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना वायरस को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों की जांच पड़ताल की। होटल संचालकों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोना वायरस के बारे में विस्तृत जानकारी दी और साफ सफाई का भी जायजा लिया।
डीओ डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्र के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि होटल ब्लू मून, अलका मोटल, ब्रेक पॉइंट, राज होटल, सुनीत ढाबा, दिनेश ढाबा आदि स्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां सफाई व्यवस्था को देखा गया। किचन को चेक किया गया। वहां सफाई से खाना तैयार करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई है कि कोई भी कर्मचारी यदि खांसी, बुखार आदि से पीड़ित है तो उससे खाद्य पदार्थ तैयार न कराए जाएं और न ही उससे लोगों को खाना सर्व कराया जाए। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। लोगों से सतर्कता बरतने का आह्वान किया गया है।