फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ विरोध करने पर पथराव, फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ विरोध करने पर पथराव, फायरिंग
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच छेड़छाड़ की घटना को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव किया। विरोध करने पर आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। वहीं पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी युवक आशु उर्फ आस मोहम्मद उनके परिवार की एक लड़की पर बुरी नजर रखता है। मंगलवार को भी वह अपने दो अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस आया था, जिसके बाद उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इस बीच लड़की के परिजन घर पर आए तो आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता का पिता आरोपियों के घर पर शिकायत करने जब गया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी आशु उर्फ आसमोहम्मद, इमरान, फुरकान, कदीम, नईम, आमीर, शाहरूख, अलबाब अपने पांच अन्य साथियों के साथ पीड़ित के घर पर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घर की महिलाओं के साथ फिर से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने अवैध असलाह से कई राउंड फायरिंग की, जिसमें पीड़ित पक्ष बाल-बाल बचा। वहीं, गांव में फायरिंग, पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed