{"_id":"5e7263fc8ebc3e77b5392bc2","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1962658157","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति समेत पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति समेत पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर में मंगलवार देर रात गांव निवासी चार युवक दीवार फांदकर घुस आए। महिला को अकेला देखकर आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर पीड़िता का पति मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने दंपति के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही हत्या की धमकी देकर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव महिला ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने घर पर अकेली थी। उसका पति खेत पर काम करने के लिए गया हुआ था। उसी समय उसके गांव निवासी आरोपी युवक लोकेश, मोहित, भोलू व नन्ने उसके घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि सभी आरोपियों ने पहले उसके साथ अश्लील बातें की और फिर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर शराब होने पर अन्य लोग व उसका पति भी आ गया। महिला के पति ने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी दी तो आरोपियों ने हत्या की धमकी दी और उसके साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी भाग निकले। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ करने व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।