फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

10 लाख से अधिक के हुए विकास कार्यों का होगा सत्यापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
10 लाख से अधिक के हुए विकास कार्यों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के गांवों में 10 लाख से अधिक की राशि से कराए जा रहे और प्रस्तावित कार्यों का भौतिक सत्यापन होगा। इसके लिए 38 नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। बताया गया कि यह शासन का आदेश है कि गांव में 10 लाख से अधिक की राशि के हुए विकास कार्यों का सत्यापन करवाया जाए।
जनपद बुलंदशहर में 951 ग्राम पंचायत हैं। इनके अधीन 1176 राजस्व गांव हैं। गांव के विकास के लिए शासन से भारी-भरकम राशि हर साल मिलती है। चालू वित्त वर्ष में गांव के विकास के लिए 14वें वित्त आयोग से भी भारी-भरकम राशि प्राप्त हुई। इस राशि से गांव-दर-गांव विकास कार्य प्रगति पर हैं। अफसरों का दावा है कि यह सभी विकास कार्य 31 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे। साथ ही अब ग्राम पंचायतों से मिले सात करोड़ से अधिक की राशि के विकास कार्यों पर अफसर मुहर लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा गांव में 10 लाख से अधिक की राशि के होने वाले विकास कार्यों की भी लंबी फेहरिस्त है। यह सभी विकास कार्य टेंडर निकालकर ठेकेदार द्वारा करवाए जाते हैं। जबकि ढाई लाख तक की राशि वाले विकास कार्य करवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होती है। विभागीय अफसरों ने बताया कि गांवों में 10 हजार से अधिक की राशि से हो रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करवाने के लिए शासन से आदेश जारी किए गए हैं। इस कार्य को पूरा करने के लिए जनपद में 38 नोडल अफसरों की नियुक्ति कर उन्हें निर्देशित किया जा चुका है। सत्यापन के लिए चयनित किए गए अफसरों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

नन्दलाल, जिला पंचायती राज अधिकारी, बुलंदशहर - शासन के आदेश पर गांव में 10 लाख से अधिक की राशि से हो रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों का सत्यापन होगा। इसके लिए 38 नोडल अफसरों की नियुक्ति पर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed