फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

इंस्पेक्टर ने नहीं लिया ज्ञापन तो थाने में धरने पर बैठी भाकियू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
इंस्पेक्टर ने नहीं लिया ज्ञापन तो थाने में धरने पर बैठी भाकियू
विज्ञापन

औरंगाबाद। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के सही मूल्यांकन की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता थाने में ज्ञापन देने पहुंचे। वहां इंस्पेक्टर द्वारा ज्ञापन न लेने पर पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए पदाधिकारी थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। बाद में अतिरिक्त इंस्पेक्टर द्वारा ज्ञापन लेने पर वह शांत हुए।

भाकियू जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान दर्जनों पदाधिकारियों के साथ शनिवार दोपहर थाने पर पहुंचे। बताया कि जिले में आंधी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इनका सही तरीके से आकलन कराकर पीड़ितों को मुआवजा मिलना चाहिए। फल पट्टी क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। चक्रवात से सैकड़ों लोग पीड़ित हैं। यदि पीड़ितों को 15 मार्च तक मुआवजा नहीं दिया गया तो 16 मार्च से गांव पूठी नसीराबाद खुटैल फार्म हाउस पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। गुड्डू प्रधान ने डीएम को संबोधित ज्ञापन इंस्पेक्टर ध्रुव भूषण दुबे को देने का प्रयास किया तो उन्होंने ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर कार्यकर्ता थाने के गेट पर धरना देने लगे। बाद में अतिरिक्त इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने किसानों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed