फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व जेठ पर दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व जेठ पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने दहेज के लिए उसके ससुरालीजनों द्वारा उत्पीड़न किए जाने व जेठ पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने पति, जेठ समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला थाना में ककोड़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि कुछ वक्त पहले उसका निकाह खुर्जा नगर के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। लेकिन निकाह के बाद दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि बीते दिनों जेठ ने उसे घर में अकेला देखकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में उसने ससुरालीजनों से शिकायत की तो उसको ही गलत ठहराते हुए ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, जेठ समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed