फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

68 करोड़ से होगा अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
68 करोड़ से होगा अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण
विज्ञापन

बुलंदशहर। अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण पर 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग ने विद्यालय भवन पर खर्च होने वाली राशि की डिमांड भेज दी है। इस विद्यालय में श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा और रहने-खाने की सुविधा मिलेगी।
पिछले दिनों शासन ने श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चाें को निशुल्क शिक्षा और आवास आदि की सुविधा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय की सौगात दी थी। श्रम विभाग ने चोला क्षेत्र के गांव कोंदू में भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। अब भवन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी चल रही है। श्रम विभाग की ओर से भवन निर्माण आदि पर 68 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। इस राशि की शासन से डिमांड कर ली गई है। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन और राशि मिलते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। अफसरों का दावा है कि अगले एक वर्ष में भवन निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही श्रमिकों के बच्चाें का प्रवेश भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुकेश कुमार दीक्षित, सहायक श्रमायुक्त, श्रम विभाग, बुलंदशहर - जनपद में बनने वाले अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण पर 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस राशि की शासन से डिमांड कर ली गई है। विद्यालय के भवन का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed