फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बर्खास्त कर्मियों को बहाल करने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
बर्खास्त कर्मियों को बहाल करने की मांग
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदेश सरकार द्वारा जल निगम की नियुक्तियां रद्द करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब बर्खास्त किए गए 1300 जेई, एई और कर्मियों को रोजी रोटी के लाले पड़ गए है। इसके विरोध में जल निगम कार्यालय पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने एक दिवसीय धरना दिया।

शुक्रवार को मानसरोवर स्थित जल निगम के कार्यालय पर अफसर व कर्मियों ने एक दिवसीय धरना दिया। जनपद सचिव हृदय सिंह ने बताया कि जब नियुक्ति पूरी तरह से नियमानुसार हुई है तो बर्खास्तगी का क्या मतलब है। अब उन 1300 जेई, एसडीओ, लिपिकों का क्या होगा। उनको बेरोजगार कर दिया गया है। कहा कि यह धरना प्रदेश पदाधिकारियों के आह्वान पर किया गया है। पूरे प्रदेश में इसके विरोध में धरना दिया जा रहा है। अगर सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी तो रणनीति बनाई जा रही है कि आने वाले दिनों में जल निगम के लखनऊ स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। जल निगम के एक्सईएन एसके शर्मा ने कहा कि सरकार को अगर ऐसा लगता है कि नियुक्तियां गलत तरीके से हुई है तो जांच करा ले, लेकिन एकदम से बर्खास्तगी वाला कदम गलत है। इस अवसर पर वित्त सचिव संजय राजपूत, पुनीत चौधरी, हर्शन सिंह, लवकेश सिंह, सनी कुमार, अम्बरीश सक्सेना, शेर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed