फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बैंककर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
बैंककर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में बिलसूरी गांव स्थित पुलिस चौकी के पास एक अज्ञात वाहन ने ड्यूटी के बाद घर लौट रहे बाइक सवार बैंककर्मी को टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर की आवास विकास कालोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा प्रदीप भारद्वाज का पुत्र मयंक (28) सिकंदराबाद स्थित एक बैंक में नौकरी करता था। मयंक बुधवार की रात करीब दस बजे बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान बिलसूरी गांव स्थित पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने मयंक की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल को गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी कामेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वही, मयंक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल
संबंधित समाचार का फोटो 05बुल92,ए,बी।
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर कैलावन गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने के बाद स्कूटी सवार दो लोग सड़क की पटरी पर गिरकर घायल हो गये। जबकि स्कूटी बस में नीचे घुस गई। बस चालक बस रोकने के बजाय स्कूटी को रौंदता हुआ करीब पौन किलो मीटर दूर तक लेकर घसीटता हुआ ले गया। बस रोककर चालक भागने लगा उसी समय पीछे दौड़ रहे ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खुर्जा निवासी दो युवक जीतू पुत्र मुकेश तथा राजा पुत्र सोनू सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा किसी काम से आये थे। रजपुरा से लौटते समय जैसे ही वह स्कूटी से हाईवे पर चढे। उसी दौरान बुलन्दशहर की ओर से आई नोएडा डिपो की बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवक सड़क किनारे पटरी पर जा गिरे। हादसे में दोंनों लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें पुलिस की गाड़ी से सीएचसी शिकारपुर भिजवाया गया। जहां से इलाज के बाद उनकी छुट्टी दे दी गई। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि दोंनों पक्षों में फैसला होने के बाद बस को जाने दिया गया।

बाइक की टक्कर से लावारिश पशु की मौत, बाइक सवार घायल
सिकंदराबाद। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव काहिरा निवासी सौरभ बुधवार को सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव हदीमपुर में अपनी रिश्तेदारी में आया था। देर शाम वापस लौटने के दौरान गांव सराय दूल्हा पहुंचने पर बाइक सवार की लावारिश पशु से टक्कर हो गई। टक्कर तेज होने के कारण पशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से पशु के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed