फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

मौसम की पड़ रही मार, अस्पतालों में मरीजों की भरमार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
मौसम की पड़ रही मार, अस्पतालों में मरीजों की भरमार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कभी गर्मी और कभी ठंड, मौसम का बदलता मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। बच्चों समेत बुजुर्गों की सांसाें की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। जिससे जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में सर्दी-बुखार के मरीजों के साथ अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को जिला अस्पताल में 1458 मरीजों ने उपचार कराया। वहीं, चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों को मौसम के अनुसार खानपान व बीमार होने पर पंजीकृत चिकित्सकों को दिखाने की सलाह दी।
लगातार बदलते मौसम में जिले के लोग कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में बुखार, जुकाम, खांसी के साथ-साथ ईएनटी और हड्डी रोगियों की संख्या में अधिक इजाफा हुआ है। इन दिनों अस्पताल में रोजाना 1400 से 1800 तक मरीज इन रोगों की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादातर बुखार, जुकाम, सीने में जकड़न, खांसी आदि के मरीज आ रहे हैं। वहीं, निजी अस्पतालों में भी विभिन्न बीमारियों के मरीज अपनी परेशानी को लेकर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि धूप और ठंड से भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में बदलते मौसम में मेडिसन, ईएनटी और हड्डी रोगी अधिक आ रहे हैं। इन सभी ओपीडी में 1400 से अधिक मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। बताया कि बुधवार को 1458 मरीजों ने चिकित्सीय जांच कराई। वहीं, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नमिता रस्तोगी ने लोगों से बदलते मौसम में सावधानियां बरतने का आग्रह किया। उन्होंने खानपान का ध्यान रखने और खांसी, जुकाम या बुखार आने पर चिकित्सक को दिखाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में सांस रोगियों की संख्या में इजाफा हो जाता है। जिला अस्पताल में करीब 50 मरीज प्रतिदिन सांस की शिकायत लेकर इलाज कराने आ रहे हैं। मरीजों को उचित इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दिनेश कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed