फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बादल ने 24 घंटे में 205.20 किमी दौड़कर बनाया रिकॉर्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
खिलाड़ी बादल तेवतिया। - फोटो : BULANDSHAHR
बादल ने 24 घंटे में 205.20 किमी दौड़कर बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के युवा धावक बादल तेवतिया ने 24 घंटे लगातार दौड़कर रिकॉर्ड बनाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ में हुआ। जिसमें 24 घंटे में 205.20 किमी दौड़ लगाकर एशियन चैंपियनशिप में चयन होने की संभावना जताई है। अब वह देश में होने वाली अल्ट्रा रनिंग एशियन चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गया है।

चंडीगढ़ के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक-दो फरवरी को अल्ट्रा रनिंग एशियन चैंपियनशिप में चयन के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी को लगातार 24 घंटे दौड़कर 200 किमी का लक्ष्य पूरा करना था। जिसमें प्रदेश समेत देशभर के सैकड़ों धावकों ने प्रतिभाग किया। वहीं, जनपद के गांव किसौली निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र बादल तेवतिया ने भी प्रतिभाग किया। बादल तेवतिया ने बताया कि आयोजक द्वारा दिए गए लक्ष्य को पार करने में उसे परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने हार नहीं मानी और पैरों में कील-कांटे चुभने के बाद भी दिए गए लक्ष्य को पार कर 24 घंटे में 205.20 किमी की दौड़ पूरी की। जो एक रिकॉर्ड रहा। बताया कि दौड़ पूरी करने पर अब उसने अल्ट्रा रनिंग एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का दावा पूरा कर लिया हैं। वहीं, मंगलवार को बादल के गांव लौटने पर परिजनों समेत ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में मूलभूत सुविधाएं न होने के बावजूद बादल अपनी तैयारियों में जुटा रहता है। जिसके कारण वह अब तक कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर मेडल जीत जिले का नाम रोशन कर चुका है। लेकिन जीतने की जानकारी मिलने के बाद भी प्रशासनिक अफसर और जनप्रतिनिधि दूरी बनाए हुए हैं। इसके बाद भी अब उसने नया रिकॉर्ड बना प्रदेश का पहला खिलाड़ी होने का अपना सपना पूरा किया हैं। वहीं, बादल को बधाई देने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा। इस दौरान निक्की चौधरी, मंटू चौधरी, आरिफ, पवन शर्मा, शानू, गुड्डू और हेमंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed