फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

तीन हजार शस्त्र लाइसेंसों पर लटकी निरस्तीकरण की तलवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
तीन हजार शस्त्र लाइसेंसों पर लटकी निरस्तीकरण की तलवार
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश के बावजूद भी जनपद के शस्त्र लाइसेंस धारक यूआईएन नंबर नहीं बनवा रहे हैं। अगर 29 जून तक उन सभी ने अपना यूआईएन नंबर नहीं बनवाया तो 30 जून से उनका शस्त्र लाइसेंस अवैध तो होगा ही निरस्त भी हो सकता है। असलहा विभाग के कर्मचारियों के अनुसार आईडी बनवाने के लिए बहुत ही कम लोग पहुंच रहे हैं।
जनपद में करीब 3000 से अधिक शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। प्रदेश स्तर से सभी के लाइसेंस एनडीएएल एलिस पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया गया है। पोर्टल पर अपलोड करने के बाद सभी को एक यूआईएन नंबर दिया जाना है। यह सभी प्रक्रिया 29 जून तक पूरी करनी है। सभी लाइसेेंस धारकों को यूआईएन नंबर लेना अत्यंत आवश्यक है। विभागीय कर्मचारियों की माने तो कुछ लोग ही आईडी लेने के लिए आ तो रहे हैं। उनकी संख्या काफी कम है। अगर यही हाल रहा तो जनपद के बहुत से लाइसेंस अवैध घोषित हो जाएंगे। अफसरों ने बताया कि निर्धारित समय में ही यूआईएन नंबर अगर ले लिया तो लाइसेंस धारकों को राहत रहेगी।
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन - सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को यूआईएन नंबर लेना अत्यंत आवश्यक है। सभी को जल्द से जल्द नंबर ले लेना चाहिए। अन्यथा शासन के आदेश पर 30 जून के बाद शस्त्र लाइसेंस अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed