फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

ससुर ने की छेड़छाड़, मारपीट कर घर से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ससुर ने की छेड़छाड़, मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता से उसके ससुराल वालों के द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग करने व ससुर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पत्र में बताया कि कुछ माह पहले उसकी शादी नोएडा क्षेत्र के युवक से हुई थी। शादी में उसके मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे और वह अतिरिक्त दहेज के रूप में नगदी व कार की मांग कर रहे थे। मायके पक्ष के समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगो पर डटे हुए थे। आरोप है कि मांग पूरी होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। गत 30 जनवरी को पीड़िता को अकेला पाकर उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर पिटाई की। पीड़िता ने जब अन्य ससुरालीजनों से इस बाबत शिकायत की तो उल्टा आरोपियों ने उसे ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed