{"_id":"5e2891488ebc3e4b542c2ea0","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd192778926","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के आवास के पास एटीएम उखाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के आवास के पास एटीएम उखाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शिकारपुर बाईपास के पास पूर्व विधायक के आवास के सामने स्थित एक एटीएम को बदमाशों ने उखाड़ने की कोशिश की। बुधवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं था और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे। मामले में केयरटेकर ने तहरीर दी है।
शिकारपुर बाईपास पर पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का आवास है। उनके आवास के पास ही टाटा इंडिकेश बैंक का एटीएम है। देर रात करीब एक बजे कुछ बदमाश एटीएम पर पहुंचे और एटीएम तोड़कर कैश चोरी करने का प्रयास करने लगे। कैश नहीं निकलने पर आरोपियों ने एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान सड़क पर घूम रहे चौकीदार को देखकर चोर भाग गए। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि एटीएम पर कोई गार्ड तैनात नहीं है। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हुए थे। इंस्पेक्टर ने बैंक के मैनेजर से बात की। मैनेजर ने बताया कि उनके बैंक के एटीएम दिल्ली की एक कंपनी लगाती है। इसके बाद पुलिस ने संबंधित कंपनी से बात कर कैमरे लगाने के लिए कहा। कंपनी के केयरटेकर आकाश कुमार की तरफ से बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही है।